कुख्यात सुशील सिंह उर्फ मूंछ पुत्र चंद्रपाल सिंह रतनपुरी थानाक्षेत्र के गांव मथेड़ी का निवासी है। सुशील मूंछ का बेटा अक्षयजीत उर्फ मोनी भी वर्तमान में जिला कारागार में बंद हैं। जनवरी माह में खतौली में हुए प्रॉपर्टी डीलर नीरज चौहान की हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने मोनी वांछित था। पुलिस ने उस पर भी 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पिछले माह उसने भी कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।
सुशील मूंछ पश्चिमी उत्तरप्रदेश के उन माफियाओं में शामिल हैं जिनके नाम से अफसरों के पसीने छूट जाते हैं। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान कक्षा में दो सुशील होने के कारण पहचान करने के लिए उसका मा सुशील मूंछ पड़ गया। बताया जाता है कि सुशील मूंछ लगजरी गाड़ियों का शौकीन है।
सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले मेरठ के परतापुर क्षेत्र से फरार हुए कुख्यात बदनसिंह बद्दो भी सुशील मूंछ का ही गुर्गा है। वहीं उसे भगाने की पीछे सुशील मूंछ की अहम भूमिका बताई जा रही है जिसके बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने उस पर आत्मसमर्पण करने का दबाव बनाया।