यूपी के मुजफ्फरनगर में एक विवाहिता की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। मायके वालों ने साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। मृतका के पिता की ओर से पति समेत चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
चरथावल थानाक्षेत्र के हैबतपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हैबतपुर निवासी अरविंद की पत्नी सोनिका (28) की संदिग्ध परिस्थिति में जलने से मौत हो गई। सूचना पर थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जांच-पड़ताल की और शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहेड़ी में मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दी। उसके बाद दधेड़ू चौकी प्रभारी संजय राघव ने शव का पंचनामा भरकर मोर्चरी भिजवाया।