फिल्म सिटी बनने से मिलेगा रोजगार
शिक्षा के क्षेत्र में 80 नए आईटीआई, 16 नए मेडिकल कॉलेज बनाए गए हैं। गौतमबुद्घनगर में फिल्म सिटी बनने से भी बहुत लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने राम मंदिर का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे 500 साल बाद राम मंदिर का निर्माण भाजपा सरकार में शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि भाजपा सरकार सब कुछ बेच रही है, यह बिल्कुल गलत है। मोनेटाइजेशन का मतलब स्वामित्व सरकार का ही है। बस सरकार ने कुछ चीजों को रख-रखाव करने के लिए तीसरी पार्टी को दिया है। सरकारी ही इन सभी चीजों की मालिक है। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी प्रबुद्घजनों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
जनरल वीके सिंह ने जब उठवाए हाथ
प्रबुद्घ सम्मेलन में तीन सौ से अधिक लोग शामिल हुए। जनरल वीके सिंह ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि जो पहली बार कार्यक्रम में आए हैं, वे हाथ उठाएं तो 40 फीसदी ने हाथ उठा दिए। जनरल वीके सिंह ने कहा कि ये अच्छी बात है, नए लोग आ रहे हैं। कार्यक्रम में डॉक्टर, सीए, साइंटिस्ट, एडवोकेट और अन्य प्रबुद्धजन शमिल रहे।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भाजपा मुकेश सिंघल ने की। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि के तौर पर कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल ने सभी प्रबुद्ध जनों का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। वरिष्ठ व्यापारी नेता नीरज मित्तल ने प्रतीक चिन्ह देकर मंत्री वीके सिंह का स्वागत किया।