मुजफ्फरनगर शहर के बुढ़ाना मोड़ निवासी सेना के जवान प्रशांत शर्मा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जनपद के गांव जुडूर में शुक्रवार रात आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। प्रशांत के सीने में चार गोलियां लगीं। शहादत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं प्रशांत की मां और मंगेतर का रो-रोकर बुरा हाल है। रविवार को शहीद का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मूल रूप से जनपद बागपत के गांव बिजरौल निवासी शीशपाल शर्मा सेना में नायक पद से सेवानिवृत्त हैं। वह 15 साल से बुढ़ाना मोड़ पर खांजापुर गांव में रह रहे हैं। उनके बड़े पुत्र प्रशांत शर्मा (22 वर्ष) 2017 में साइकिलिंग स्पोर्ट्स कोटे से सेना में भर्ती हुए थे। 17 नवंबर 2017 में प्रशांत ट्रेनिंग लेने गए थे।
ट्रेनिंग पूरी होने के बाद प्रशांत की पहली पोस्टिंग महाराष्ट्र के अहमदनगर में हुई। इसके बाद दूसरी पोस्टिंग राजस्थान में हुई, जहां से करीब छह माह पूर्व प्रशांत को 50 आरआर कुमाऊं रेजीमेंट में भेज दिया गया। इन दिनों उनकी ड्यूटी जम्मू-कश्मीर के जनपद पुलवामा में थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/