फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाैंकने वाला आंकड़ा: आत्महत्या करने वालों में युवा ज्यादा, परिस्थितियों से हारकर चुन रहे मौत का रास्ता

Mon, 12 Aug 2024 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मामूली मुश्किलों से तंग आकर युवा माैत का रास्ता चुन रहे हैं। उत्तर प्रदेश के मेरठ से इस वर्ष चाैंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। यहां पिछले दो से ढाई महीने के भीतर ही 40 से ज्यादा खुदकुशी के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
आत्महत्या के मामले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ जिले में खुदकुशी करने वालों का आंकड़ा चौंकाने वाला है। दो-ढाई माह में 40 से ज्यादा खुदकुशी के मामले सामने आ चुके हैं। अभी तक सड़क हादसों में मरने वालों की संख्या अधिक होती थी, लेकिन अब खुदकुशी के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है।

विज्ञापन


विपरीत परिस्थिति से हारकर लोग मौत का रास्ता चुन रहे हैं। जो समाज के लिए भी चिंता का विषय है। जिले में साल 2023 में खुदकुशी करने वालों की संख्या 271 रिकॉर्ड हुई थी। इस वर्ष सात माह में यह आंकड़ा 232 तक पहुंच गया है। गौरतलब यह है कि आत्महत्या करने वालों में युवाओं की संख्या ज्यादा है।

केस-एक 
14 जुलाई 2024 गंगानगर क्षेत्र के अम्हेड़ा में किराए पर रहे फलावदा के मंदावड़ी गांव निवासी अभिषेक गुर्जर ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। मरने से पहले अभिषेक ने एक नंबर पर आखिरी मेसेज भेजा। इसमें लिखा था कि प्यार में कैसे मरा जाता है, ये मैं बताता हूं। पुलिस को मौके से तीन लाइन का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी थी।

केस-दो
8 जुलाई 2024 मवाना में 17 साल के लड़के ने माता-पिता के झगड़े से तंग आकर जान दे दी। उसका शव मकान के जाल में फंदे पर लटका मिला। किशोर के माता-पिता के बीच विवाद चल रहा था। इसके चलते उसकी मां अपने कई माह से अपने मायके में रह रही थी। इसी वजह से किशोर उदास रहता था। घटना के दिन उसने मां को फोन कर वापस आने के लिए बोला था, लेकिन मां ने आने से इन्कार कर दिया था।

यह भी पढ़ें: याकूब कुरैशी की नहीं थम रहीं मुश्किलें: अब बेटे ने कराई फजीहत, मुकदमे में दोनों पुलिसकर्मी बनेंगे आरोपी
विज्ञापन

केस-तीन
25 जून 2024 को बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव रामराज में पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने पिता की ही लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला था। उसने लिखा कि उसके पिता ने बाइक मोडिफाइड कराई। नई बाइक नहीं दिलवाई। नया मोबाइल नहीं दिलवाया। इसके चलते मैं जीना नहीं चाहता। इसी से तंग आकर वह आत्महत्या कर रहा है।

केस-चार
23 मई 2024 कंकरखेड़ा में शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध छात्रा ने 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। शिक्षक ने उसे एक लड़के के साथ बैठने पर डांट दिया था। इस मामले में स्कूल में काफी हंगामा भी हुआ था। परिजनों ने प्रधानाचार्या को बंधक बना लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया था। हालांकि बाद में परिजनों ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें