फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 500 से अधिक विद्वान भारतीय भाषा परिवार पर करेंगे मंथन

Sun, 22 Feb 2026 07:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 23 और 24 फरवरी को होगा राष्ट्रीय सम्मेलन
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 23 और 24 फरवरी को भारतीय भाषा परिवार एकत्व और एकात्मता विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में देशभर से 500 से अधिक विद्वान, शोधकर्ता और छात्र भाग लेंगे।
इसका उद्देश्य भारत की भाषाई विविधता को सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय एकता के रूप में समझना है।सम्मेलन हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा विभाग, संस्कृत विभाग, भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार व भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला इसकी मुख्य संरक्षक हैं। प्रो. संजीव कुमार शर्मा, प्रो. राका आर्या, प्रो. श्रीनिवास वरखेड़ी और प्रो. एनके तनेजा जैसे विशिष्ट विद्वान इसमें शामिल होंगे। साथ ही महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन देश भर के विद्वानों, शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और छात्रों को एक मंच प्रदान करेगा। सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुति सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय का चाणक्य सभागार रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें