फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर भुगतान किए बिना भागा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। मेरठ–करनाल हाईवे पर गांव भूनी के पास स्थित एचपी पेट्रोल पंप से कार्ड के माध्यम से 3100 रुपये का तेल डलवाकर एक चालक भाग निकला। घटना शनिवार रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पंप संचालक ने मामले को लेकर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पंप संचालक यश जैन ने तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब 12 बजे बलेनो कार चालक पेट्रोल पंप पर पहुंचा और कार्ड से तेल डलवाया। तेल भरने के बाद जब भुगतान की पुष्टि के लिए कहा गया तो चालक बहाना बनाते हुए अचानक वाहन लेकर मौके से भाग गया। कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह तेज गति से हाईवे की ओर निकल गया। धोखाधड़ी की घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पंप संचालक ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के सहारे वाहन की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपी चालक को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें