फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने छीने कोरोना मरीजों के सैंपल, वीडियो हुआ वायरल और फिर...

Fri, 29 May 2020 01:24 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
बंदरों ने कोरोना मरीजों के सैंपल छीन लिए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ मेडिकल कॉलेज में बंदरों का आतंक है। जांच के लिए ले जाए जा रहे कोरोना के तीन मरीजों के सैंपल बंदरों ने छीन लिए। बाद में मरीजों के सैंपल दोबारा लिए गए।

विज्ञापन


यह घटना दो दिन पहले की है। बृहस्पतिवार को इसका एक वीडियो वायरल होने पर यह बात सामने आई। वीडियो में बंदर पेड़ पर बैठे हैं और सैंपल कलेक्शन किट चबा रहे हैं। इस संबंध में मेडिकल के प्राचार्य डॉ. एसके गर्ग का कहना है कि उनके पास भी इस तरह का वीडियो आया था, जिसमें कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है। उन्होंने पड़ताल के लिए प्रमुख अधीक्षक डॉ. धीरज बालियान को इसे भेजा था।



यह भी पढ़ें: Corona Update: मेरठ में आज मिले दो नए संक्रमित, 17 मरीज हुए ठीक, अब इतने बचे सक्रिय केस
विज्ञापन


वहीं डॉ. धीरज बालियान का कहना है कि लैब टेक्नीशियन ने उन्हें यह जानकारी दी थी। बंदर ने स्वास्थ्य कर्मियों से सैंपल छीन ले गए थे। उन्होंने किट फाड़कर सैंपल नष्ट कर दिए थे। बाद में दोबारा मरीजों के सैंपल लिए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बंदर पेड़ पर चढ़ गए थे। उन सैंपल के संपर्क में कोई व्यक्ति नहीं आया है। लेकिन लोगों में चर्चा यह है कि कहीं बंदर तो संक्रमित नहीं हो जाएंगे। इस पर अभी कोई शोध नहीं हुआ है, इसलिए अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें