फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: भाषण प्रतियोगिता में मोना प्रथम और निशा द्वितीय रहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज हिंदी विभाग द्वारा शनिवार को मिशन शक्ति के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का विषय नारी सुरक्षा और सम्मान रहा। कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने विचार रखे। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मोना शर्मा, द्वितीय स्थान पर निशा व तृतीय स्थान पर वंशिका अग्रवाल रहीं। सांत्वना पुरस्कार इकरा को मिला।
विज्ञापन

छात्राओं ने कहा कि देश की आधी आबादी कही जाने वाली हम नारियों को समाज में एक सुरक्षित वातावरण के साथ सम्मान भी मिलना चाहिए। विभाग प्रभारी प्रो. दीपा त्यागी ने कहा कि नारी अपने उत्तरदायित्वों का कुशलता से वहन करती हैं लेकिन रात में घर से बाहर निकलने में आज भी डरती हैं। समाज में महिलाओं को सम्मान चाहिए जिससे वे खुद को सुरक्षित महसूस कर सके। वहीं मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा ने कहा कि एक महिला को खुद ही खुद की सुरक्षा व रक्षा करनी होगी। निर्णायक मंडल में डॉ. वंदना शर्मा व चित्रा त्यागी रहीं। कार्यक्रम में डॉ. मीनू शर्मा और मनीषा गोयल उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के आयोजन में धर्मवीर का सहयोग रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें