यूपी के मेरठ में दो युवकों ने दुकान पर सामान लेने गई एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने परिजनों या पुलिस से शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे। मामले में किशोरी के परिजनों ने थाने पर तहरीर दी है।
पढ़ें : युवती के साथ अश्लील हरकतें, कपड़े फाड़े, विरोध करने पर भाई को पीटा
रोहटा रोड स्थित एक गांव निवासी दंपति ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी सोमवार शाम करीब चार बजे दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। इस बीच गांव के दो युवकों ने उसे घेर लिया। दोनों ने जबरन उसके साथ छेड़छाड़ की। अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो क्लिप बना ली। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी रोते हुए घर पहुंची। परिजनों के पूछने पर उसने आपबीती बताई। परिजन रात में ही किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और मामले की तहरीर दी। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा का कहना है कि किशोरी के परिजनों ने तहरीर दी है। दोनों आरोपी घर से फरार हैं। मामले में अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। फिलहाल जांच की जा रही है।
समझौते का दबाव बना रहे आरोपी
युवती के परिजनों ने बताया कि दोनों आरोपी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि थाना पुलिस शीघ्र ही आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती तो वे एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।
महिला को भेजे अश्लील मैसेज
रुड़की रोड निवासी महिला को दो युवकों ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेज दिया। महिला ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। महिला ने मंगलवार को थाने में तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर पड़ोस के दो युवकों ने अश्लील मैसेज भेज दिए। विरोध करने पर आरोपियों ने धमकाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/