फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख के इनामी बदमाश की पत्नी गिरफ्तार, मायके में छिपा रखे थे हथियार

Wed, 17 Jan 2018 11:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
इनामी बदमाश की पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पुलिस ने इनामी बदमाश आदित्य की पत्नी स्वदेशना को चार तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इन तमंचों को कोर्ट में सरेंडर करने से पहले आदित्य अपनी पत्नी को देकर गया था। पत्नी ने तमंचे अपने मायके में छिपा रखे थे और स्वयं भी वहीं रह रही थी। 

विज्ञापन


पांच दिन पूर्व स्योहारा थाने के गांव राना नगला निवासी एक लाख के इनामी बदमाश आदित्य ने अपने साथी गांव स्वाहेड़ी निवासी 20 हजार के इनामी बदमाश रोहित के साथ कोर्ट में सरेंडर किया था। तभी से पुलिस आदित्य के के मददगारों को खंगाल रही है। आदित्य को शरण देने में उसकी बहन मोनिका के खिलाफ भी स्योहारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर कोतवाली पुलिस ने कई थानों की पुलिस के साथ मंगलवार को गांव हमीदपुर में ब्रह्मपाल के घर छापा मारकर आदित्य की पत्नी स्वदेशना उर्फ गुड्डी को 315 बोर के चार तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया। स्वदेशना ने तमंचे अपने पिता ब्रह्मपाल के घर में छिपा रखे थे और स्वयं भी मायके में ही रह रही थी।

पढ़ें : यूपी में एनकाउंटर का ऐसा खौफ... एक लाख के इनामी बदमाश ने किया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक कोर्ट में सरेंडर करने से पहले आदित्य अपनी पत्नी को ये तमंचे सौंप कर गया था। घटनाओं को अंजाम देने के दौरान भी स्वदेशना अपने पति के साथ उसके हथियार लेकर रहती है। पति की अपराध करने में वह भरपूर मदद करती थी। पुलिस का दबाव पड़ने के बाद से आदित्य की पत्नी भी फरार चल रही थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने स्वदेशना का चालान कर दिया हैं। शहर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने स्वदेशना के पकड़े जाने की पुष्टि की है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें