शहर में मोबाइल और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह का शनिवार दोपहर टीपीनगर पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चार बाइक और कई मोबाइल बरामद किए हैं।
एसपी सिटी रणविजय सिंह व सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया ने शनिवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता की। जिसमें दोनों आरोपी विवेक उर्फ टीटू पुत्र नानक चंद और अक्षय उर्फ छोटू उर्फ प्रिंस पुत्र जय भगवान निवासी चौहानपुरी नई बस्ती टीपीनगर को मीडिया के सामने पेश किया। अधिकारियों ने बताया है कि दोनों आरोपी शातिर लुटेरे हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी की चार बाइक, आठ मोबाइल और दो तमंचे बरामद हुए हैं। गिरोह के तीन बदमाश सचिन पुत्र धर्मवीर और सूरज पुत्र रतनसिंह निवासी चौहानपुरी नई बस्ती टीपीनगर व अमित निवासी टीपीनगर फरार है। इनकी तलाश में पुलिस ने कई जगहों दबिश दी, लेकिन सुराग नहीं लगा। आरोपियों को टीपीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बागपत रोड से गिरफ्तार किया है।
लूट की और घर छिप गए
एसपी सिटी ने बताया है कि यह गिरोह वारदात के दौरान मोबाइल इस्तेमाल नहीं करता था। लूट की वारदात की और घर जाकर छिप गए। यह गिरोह अक्सर सुनसान या अंधेरे वाली गली में ही वारदात करते थे, ताकि सीसीटीवी कैमरे में भी कैद न हो सकें। आरोपी विवेक उर्फ टीटू पर टीपीनगर थाने से गैंगस्टर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई हो चुकी है।