फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : सुनील रोहटा बोले- बुलडोजर से नहीं डरेंगे मतदाता, गठबंधन जीतेगा

Wed, 06 Apr 2022 01:40 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

सुनील रोहटा ने आरोप लगाया कि जो मतदाता गठबंधन को वोट देना चाहते हैं उन्हें बुलडोजर का डर दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बुधवार को एमएलसी चुनाव को लेकर सपा रालोद गठबंधन ने बुधवार को एसजीएम गार्डन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। प्रत्याशी सुनील रोहटा ने आरोप लगाया कि वोटरों को बुलडोजर का डर दिखाया जा रहा है। बीडीसी मेंबर के प्रमाण पत्रों को वापस नहीं किया गया है। पूरे क्षेत्र में बीडीसी मेंबर इस तरह के दावे कर रहे हैं।

विज्ञापन


सुनील रोहटा ने आरोप लगाया कि जो मतदाता गठबंधन को वोट देना चाहते हैं उन्हें बुलडोजर का डर दिखाया जा रहा है। किसी पर कब्जे का आरोप लगाकर वोट नहीं डालने की धमकी दी जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में किला परीक्षितगढ़ से एक ग्राम प्रधान  ने अपना प्रमाण पत्र नहीं मिलने का दावा किया। प्रधान पति ने आरोप लगाया उनका प्रमाण पत्र अब तक नहीं दिया गया है।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: बिना रजिस्ट्रेशन संचालित याकूब कुरैशी का हॉस्पिटल सील, पुलिस फोर्स रहा मौजूद
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा और डॉ. राजकुमार सांगवान ने कहा कि गठबंधन पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। सभी क्षेत्र में एक-एक वोटर से मिल चुके है, जीत गठबंधन की होगी। हमारा विश्वास जिला प्रशासन पर है और हमारी प्रशासन से अपील है कि चुनाव को निष्पक्ष कराया जाए।
विज्ञापन


राजेंद्र शर्मा ने कहा कि गठबंधन का प्रत्याशी विधानसभा की तरह एमएलसी चुनाव में भी भारी मतों से जीतेगा। यशवीर सिंह और मतलूब गौड़ ने कहा कि भाजपा सत्ता की धमक के बल पर चुनाव को प्रभावित कर रही है। वोटरों को डराया जा रहा है। लेकिन गठबंधन के वोटर इससे डरने वाले नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें