फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: सपा-रालोद का बड़ा दावा, जीतेगा गठबंधन प्रत्याशी, बैठक में तैयार की रणनीति

Sat, 02 Apr 2022 04:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

सपा और रालोद कार्यकर्ताओं की शनिवार को मेरठ में अहम बठक हुई। बैठक में गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा को जिताने के लिए आह्नवान किया गया।
विज्ञापन
सपा-रालोद की बैठक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इस बैठक में स्थानीय निकाय प्राधिकरण के लिए गठबंधन प्रत्याशी सुनील रोहटा के चुनाव प्रबंधन के लिए संयुक्त रूप से दोनों पार्टियों के नेताओं के बीच चर्चा हुई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह और संचालन महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने किया। बैठक में बीड़ीसी सदस्य, प्रधानों सहित जिला पंचायत सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सातों विधानसभा के प्रभारी उपस्थित रहे। सभी ने गठबंधन प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष चौधरी राजपाल सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव की तरह जनपद मेरठ में विधान परिषद का चुनाव गठबंधन प्रत्याशी ही जीतेगा। राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह ने 4200 वोटों में से 3000 वोटों पर मजबूत दावा बताया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आखिर खुल गया याकूब की फैक्टरी का बड़ा राज: खाड़ी देशों में निर्यात होता था मीट, सबूत के लिए काफी है ये सच, तस्वीरें

जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती सीमा प्रधान ने सरधना विधानसभा से 80 प्रतिशत वोट गठबंधन प्रत्याशी को दिलाने का आह्वान किया। सपा के चुनाव प्रभारी रमेश प्रजापति ने अन्य अति पिछड़ों का वोट दिलवाने का आश्वासन किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: याकूब की फैक्टरी को लेकर बिजली विभाग का बड़ा दावा, क्या एमडीए से हुई ये बड़ी भूल? जानें क्या है पूरा सच

इस दौरान बैठक में विधायक गुलाम मोहम्मद, विधायक शाहिद मंजूर, सत्येंद्र मोदीनगर, रमेश प्रजापति, राहुल मल्लापुर और विपिन मनोठिया आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें