फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव : पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन, रालोद से सुनील रोहटा, तो भाजपा से धर्मेंद्र भारद्वाज को बनाया प्रत्याशी

Mon, 21 Mar 2022 03:13 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

एमएलसी चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है।  मेरठ से रालोद ने सुनील रोहटा और भाजपा ने धर्मेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
Meerut news - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमएलसी चुनाव के लिए पहले चरण के नामांकन का आज आखिरी दिन है। मेरठ कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। राष्ट्रीय लोक दल ने मेरठ से मेरठ गाजियाबाद सीट पर सुनील रोहटा को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि भाजपा की तरफ से इस सीट पर धर्मेंद्र भारद्वाज को प्रत्याशी घोषित किया गया है। दोनों ही दलों के नेता आज नामांकन करने पहुंचे।
विज्ञापन


रालोद के खाते में गई थी गाजियाबाद-मेरठ सीट
मेरठ एमएलसी के चुनाव में मेरठ की यह सीट मेरठ, बागपत, गाजियाबाद और हापुड़ जिले  में आती है। विधानसभा चुनाव में सपा व आरएलडी ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा था और  अब एमएलसी चुनाव में भी दोनों पार्टी साथ हैं।

सुनील रोहटा का राजनीतिक सफर
मेरठ के रोहटा गांव निवासी सुनील रोहटा जाट बिरादरी से आते हैं। वह पिछले दो दशक से राष्ट्रीय लोकदल से जुड़े हैं। सुनील रोहटा बिल्डर भी हैं। विधानसभा चुनाव में मेरठ की सिवालखास सीट पर टिकट मांग रहे थे। लेकिन बाद में यह टिकट रालोद के सिंबल पर सपा के गुलाम मोहम्मद को प्रत्याशी बनाया। जहां  रालोद ने भाजपा को हराया।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की एमएलसी सीट के लिए भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा नामांकन करने सहारनपुर कलेक्ट्रेट में पहुंची। उनके साथ इस दौरानभाजपा विधायक मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, मेयर संजीव वालिया, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र सैनी आदि रहे।

सहारनपुर में सपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ ने नामांकन किया। सपा प्रत्याशी मोहम्मद आरिफ के नामांकन के दौरान मुजफ्फरनगर के सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, सपा प्रदेश सचिव चौधरी रूद्र सेन, शामली विधायक, प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली, प्रवीण बान्दूखेड़ी, अब्दुल गफूर, हसीन कुरेशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें