फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक हुए होम क्वारंटीन, माता-पिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि, पार्टी नेताओं में मची खलबली

Mon, 22 Jun 2020 11:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजासला
विज्ञापन

माता-पिता को कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद भाजपा विधायक सोमेंद्र तोमर होम क्वारंटीन हो गए हैं। विधायक आज अपना टेस्ट करा सकते हैं। पार्टी के कई नेता भी अचंभित हो गए हैं। इससे पहले भाजपा नेता विभांशु वशिष्ठ के संक्रमित मिलने के बाद भी सोमेंद्र तोमर, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल समेत कई भाजपा नेताओं को क्वारंटीन होना पड़ा था।

विज्ञापन


मेरठ दक्षिण से भाजपा विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर शास्त्री नगर स्थित ए ब्लॉक में रह रहे हैं। विधायक के दूसरे भाई दिल्ली में नौकरी करते हैं। उनके 82 वर्षीय पिता उन्हीं के पास रह रहे थे। कुछ दिन पूर्व उन्हें बुखार आया था। जिसके बाद सोमेंद्र तोमर उन्हें मेरठ लाए और मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया था। रविवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज से मैक्स हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि विधायक के करीबी लगातार गुमराह करते रहे कि जो मकान स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट में दर्शाया है, उससे भाजपा विधायक का कोई लेना-देना नहीं है। बाद में भाजपा सोमेंद्र तोमर ने स्वीकार किया कि पिता कोरोना संक्रमित मिले हैं। मां के संक्रमण के बारे में विधायक ने भी छुपाया, रात में सीएमओ ने पुष्टि की। उनकी मां को मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है। वह चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में अपने दामाद एवं चीफ प्रॉक्टर के घर पर शनिवार से रह रहीं थीं। चीफ प्रॉक्टर हर रोज कई अधिकारी से मिलते हैं। इस समय विवि कैंपस में मूल्यांकन भी करा रहे हैं। शनिवार को छात्रों से ज्ञापन भी लिया था।

यह भी पढ़ें: मेरठ मेडिकल में दो की मौत, भाजपा विधायक के माता-पिता समेत 10 संक्रमित
विज्ञापन


अचंभित हुए पार्टी के कई नेता
विधायक सोमेंद्र तोमर ने 18 जून को सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ जिले के नोडल अधिकारी और आबकारी आयुक्त प्रयागराज से मिलने गए थे। उस समय सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल व अन्य नेता भी साथ थे। इसके अलावा पिछले एक हफ्ते में दो पुलिस अधिकारियों से मिलने के अलावा लगातार कार्यकर्ताओं व नेताओं के बीच भी पहुंच रहे थे। भाजपा विधायक के संपर्क में इस दौरान कौन-कौन रहे हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है। कई भाजपा नेता अचंभित हैं कि कहीं उन्हें फिर से क्वारंटीन न होना पड़े। इससे पहले महानगर अध्यक्ष के करीबी पार्टी नेता विभांशु वशिष्ठ के संक्रमित मिलने और स्वास्थ्य मंत्री के मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण के बाद भी कई भाजपा नेताओं को क्वारंटीन होना पड़ा था।
विज्ञापन


अपना टेस्ट कराऊंगा
मेरे भाई दिल्ली में हैं। पिता को बुखार था और भाई को छुट्टी नहीं मिली तो मैं पिता को ले आया था और मेडिकल में भर्ती करा दिया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर मैक्स में भर्ती कराया गया है। मैं घर में क्वारंटीन हो गया हूं। अपना टेस्ट भी कराऊंगा। - सोमेंद्र तोमर, भाजपा विधायक

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें