मेरठ: एमजेएमसी टॉपर अमीषा पटेल को अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक मिला।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में वर्ष 2023 के लिए अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक एमजेएमसी की टॉपर रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मवाना रोड की अमीषा पटेल को मिला। अतुल माहेश्वरी अमर उजाला के नवोन्मेषक रहे हैं। प्रतिवर्ष इनके नाम पर टॉपर्स को ये स्वर्ण पदक दिया जाता है।
एमकॉम की टॉपर रुद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रसूलाबाद नानपुर गाजियाबाद की मुस्कान को मुरारी लाल माहेश्वरी स्वर्ण पदक दिया गया। मुरारी लाल माहेश्वरी अमर उजाला के संस्थापक रहे हैं। प्रतिवर्ष इनके नाम पर एमकॉम टॉपर्स को ये स्वर्ण पदक दिया जाता है।