फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मिशन शक्ति टीम ने बुजुर्ग महिला को परिजनों से मिलवाया

Sat, 03 Jan 2026 08:39 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। शनिवार को थाना क्षेत्र में चेकिंग व गश्त के दौरान मिशन शक्ति टीम को एक बुजुर्ग महिला के घर से भटक जाने की सूचना मिली। बताया गया कि करीब 90 वर्षीय हसीना पत्नी शाहिदू, निवासी सराय मस्जिद के पास, रास्ता भटक गई । कड़ाके की सर्दी में परेशान हालत में इधर-उधर भटक रही थीं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और बुजुर्ग महिला को सुरक्षित पुलिस महिला हेल्पलाइन ले जाया गया। वहां उनकी समस्या सुनी गई और उन्हें जल्द परिजनों से मिलवाने का भरोसा दिलाया गया। मिशन शक्ति टीम की तत्परता से सूचना मिलने के महज आधे घंटे के भीतर ही महिला के परिजनों की तलाश कर ली गई। इसके बाद महिला को उनके पोते अल्तमश पुत्र राशिद निवासी मोहल्ला पीरजादगान के सुपुर्द कर दिया गया। इस दौरान मिशन शक्ति टीम की महिला उप निरीक्षक अंजो देवी, प्रतिभा सिंह, शिवा उपाध्याय, नितिन सारस्वत, आशा यादव शामिल रहीं। परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें