फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पहले नोटिस दें, फिर सख्ती से हटाएं अतिक्रमण

Sat, 03 Jan 2026 08:38 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीएम ने मुख्य मार्गे पर अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी को भव्य रूप देने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई है। शनिवार को बाजार में पहुंचे एसडीएम संतोष कुमार ने मुख्य मार्ग पर फैले अवैध अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने नगर पंचायत अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि हस्तिनापुर के मुख्य मार्ग पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एसडीएम संतोष कुमार ने नगर पंचायत में कहा कि मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण के कारण सड़क संकरी हो गई है, जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले चरण में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस जारी कर स्वयं अतिक्रमण हटाने का अवसर दिया जाए। इसके बाद भी यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी अतिक्रमणकारियों की स्वयं की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने यह भी कहा कि यह कार्रवाई किसी के खिलाफ नहीं, बल्कि जनहित में की जा रही है। मुख्य मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है और आपातकालीन सेवाओं को भी कई बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने व्यापारियों और स्थानीय लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। चेयरपर्सन सुधा खटीक ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से की जाएगी, ताकि किसी को अनावश्यक परेशानी न हो। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए नियमित निगरानी की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें