फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission Paris Olympic: भारत की झोली में पदक डालने को मेरठ की तीन बेटियां तैयार, पारुल बनाएंगी ये रिकाॅर्ड

Fri, 26 Jul 2024 11:03 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पेरिस ओलंपिक खेलों को आज से आगाज हो रहा है। मेरठ की तीन बेटियों पर खेलप्रेमियों की निगाहें टिकीं हैं। मेरठ की तीन बेटियों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वहीं सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों में ये तीनों बेटियां छाई हुई।
विज्ञापन
मेरठ की एथलीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेरिस ओलंपिक खेल शुरू हो चुके हैं। भारत से भी भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की अगुवाई में भारतीय खिलाड़ियों का दल पेरिस पहुंच चुका है। मेरठ से भी तीन महिला खिलाड़ी भाला फेंक में अन्नू रानी, पैदल चाल और मिक्स रिले वॉक इवेंट में प्रियंका गोस्वामी और 5000 मीटर दौड़ व 3000 मीटर स्टीपल चेज में पारुल चौधरी प्रतिभाग कर रही हैं। खिलाड़ी पेरिस पहुंच चुके हैं। 

विज्ञापन

 
आज ओलंपिक खेलों का उद्घाटन भी होना है। ऐसे में खेल शुरू होने से पहले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ी छाए हुए हैं। खिलाड़ियों को सुपर हीरो के किरदार में पेश किया जा रहा है। 

पारुल चाैधरी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के इकलौता गांव की पारुल चौधरी को सोशल मीडिया पर सुपर वुमन बताकर उनका पोस्टर तैयार कर शेयर किया जा रहा है। खुद खिलाड़ियों ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट में इन पोस्टर को शेयर किया है। इनमें भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा सुपर मैन के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। अन्य खिलाड़ी भी किसी न किसी सुपर हीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। खुद खिलाड़ियों ने अपने पोस्टर को अपने सोशल मीडिया एकाउंटस से शेयर किया है। 

खिलाड़ी पेरिस पहुंचने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर कर रहे हैं। यहां मेरठ के खिलाड़ियों के परिजनों को भी सभी खिलाड़ियों से पदक की उम्मीद है। 27 जुलाई को भारत और न्यूजीलैंड के बीच हॉकी मैच होना है जो कि काफी राेमांचक रहेगा। इसके बाद एक अगस्त से एथलेटिक्स इवेंट शुरू होंगे, जिसमें मेरठ के खिलाड़ी भी नजर आएंगे। 
विज्ञापन

प्रियंका गोस्वामी, सीएम योगी बाएं - फोटो : अमर उजाला
पैदल चाल में एक अगस्त को हिस्सा लेंगी प्रियंका गोस्वामी
पेरिस ओलंपिक खेलों में एथलेटिक्स इवेंट एक अगस्त से शुरू होंगे। मेरठ से प्रतिभाग कर रहीं एथलीट प्रियंका गोस्वामी एक अगस्त को 20 किमी पैदल चाल इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। 
2 अगस्त को पारुल चौधरी 5000 मीटर दौड़ के पहले राउंड में रात 9:40 पर भाग लेंगी। 
4 अगस्त को पारुल 3000 मीटर स्टीपल चेज के पहले राउंड में दोपहर 1:35 मिनट पर इवेंट में भाग लेंगी। 
5 अगस्त को 5000 मीटर दौड़ का फाइनल राउंड होगा। 
6 अगस्त को 3000 मीटर स्टीपल चेज का सेमीफाइनल 
7 अगस्त को सुबह 11 बजे स्टीपल चेज का फाइनल होगा। 7 अगस्त को ही सुबह 11 बजे प्रियंका गोस्वामी वॉक मिक्स रिले इवेंट में प्रतिभाग करेंगी। दोपहर 1:55 पर अन्नू रानी भाला फेंक के पहले राउंड में प्रतिभाग करेंगी। 
10 अगस्त को भाला फेंक का फाइनल राउंड होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें