फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mission 2024: जयंत चौधरी ने RLD विधायकों से दिल्ली में की अहम बैठक, आंदोलन पर कहा- बातचीत हर समस्या का समाधान

Thu, 15 Feb 2024 02:16 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/बागपत

सार

भाजपा के साथ जाने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष  जयंत चौधरी ने लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस ली है। गुरुवार को रालोद विधायकों के साथ उन्होंने राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक की। किसान आंदोलन को लेकर उन्होंने कहा कि हर समस्या का हल बातचीत ही है।
विज्ञापन
दिल्ली में रालाेद नेताओं के साथ जयंत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा का दामन थामने के बाद राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। गुरुवार को रालोद के नौ विधायकों को दिल्ली में रालोद कार्यालय पर बुलाया गया। यहां जयंत चौधरी ने इनके साथ बैठक की। इससे पहले मेरठ से बुधवार को रालोद नेताओं ने जयंत चौधरी से मुलाकात की थी। जयंत ने रालोद नेताओं से लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

विज्ञापन


दुनिया की हर समस्या का समाधान बातचीत: जयंत
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर बैठक की गई। जयंत चौधरी ने कहा कि रालोद का प्रत्येक विधायक पार्टी के स्टैंड के साथ है। किसानों के प्रदर्शन को लेकर किए गए सवाल पर उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई भी समस्या हो, बातचीत ही उसका समाधान है।

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर दी बधाई
इससे पहले बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल के नई दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर रालोद जिला अध्यक्ष मतलूब गौड़ और प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल (सामाजिक न्याय मंच) संगीता दोहरे के नेतृत्व में रालोद नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात की।

इस दौरान सभी ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर मुबारकबाद दी। चौधरी जयंत सिंह ने सभी से लोकसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान करते हुए मजबूती से चुनाव लड़ाने के लिए कहा।

यह भी पढ़ें: UP: भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत बोले-किसानों का फैसला नहीं करा पाए तो जयंत को होगा नुकसान
विज्ञापन

रालोद के महासचिव (संगठन) त्रिलोक त्यागी और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय से भी जिले के रालोद नेताओं ने मुलाकात की और संगठन को लेकर चर्चा की। कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्वसमाज की पार्टी है और सभी का हित राष्ट्रीय लोकदल में ही सुरक्षित है।
 
जिला पंचायत के वार्ड 16 से समाजवादी पार्टी के जिला पंचायत सदस्य नवाज़िश चौधरी ने भी चौधरी जयंत सिंह और राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी से मुलाकात की। 

यह भी पढ़ें: Meerut:  कांग्रेस नेता रागिनी नायक बोलीं- भाजपा का श्वेत पत्र झूठ का पुलिंदा, जुमलों से चल रही सरकार 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें