2006 में उनको भाजयुमो का राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया। भाजयुमो उत्तराखंड के प्रभारी रहे। 2016 में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य की टीम में उनको प्रदेश मंत्री का दायित्व मिला।
स्वतंत्र देव सिंह के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल में उनको प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की टीम में उन्हें एमएलसी रहते हुए दोबारा से प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी मिली।
इंजीनियर रहे सुभाष यदुवंश को अच्छा संगठनकर्ता माना जाता है। उनकी संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए ही पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यदुवंश को संगठन के साथ पश्चिम क्षेत्र में छह हारी हुईं लोकसभा सीटों सहारनपुर, बिजनौर, नगीना, संभल, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद को जिताने के साथ पुरानी जीते हुई सीटों पर विजय दिलाने की भी चुनौती रहेगी।
मेरठ जिले के मयंक गोयल, महानगर के विजय शिवहरे बनाए प्रभारी
पश्चिम क्षेत्र के सभी 19 जिलों के प्रभारियों की सूची भी जारी की गई है। मेरठ जिले के प्रभारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल को बनाया गया है। महानगर के प्रभारी आगरा से एमएलसी विजय शिवहरे को बनाया गया है।
रामपुर के राजा वर्मा, मुरादाबाद महानगर और जिले के राजेश यादव, शामली के विकास अग्रवाल, अमरोहा के सत्यपाल पाल, बिजनौर के हरिओम शर्मा, सहारनपुर महानगर के वाईपी सिंह, सहारनपुर जिले के डीके शर्मा, मुजफ्फरनगर के सूर्य प्रकाश पाल, गाजियाबाद महानगर एवं जिले के एमएलसी मानवेंद्र सिंह, हापुड़ के सत्यपाल सैनी, नोएडा महानगर के कांता कर्दम, गौतमबुद्धनगर के प्रमोद गुप्ता, बागपत के चंद्र मोहन, संभल से हेमंत राजपूत और बुलंदशहर के प्रभारी बसंत त्यागी बनाए गए हैं।