मुजफ्फरनगर में रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह ने कहा कि मोदी देश में सरकार नहीं बल्कि ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक, कारगिल विजय दिवस और यहां तक कि अटल जी की मौत को भी ईवेंट बना दिया गया। 480 अस्थि कलश बनवा दिए। इतनी तो उनमें अस्थियां भी नहीं थीं।
अजित सिंह ने कहा कि मुजफ्फरनगर से ही भाजपा सत्ता में आई थी और यहीं से दफन होगी। कहा कि गाय ने पहले सरकार की फसल खाई और अब सरकार को खायेगी। गाय की हाय भाजपा को ले डूबेगी। कहा कि मोदी आसानी से सत्ता नहीं छोड़ने वाला। यदि सत्ता छुटी तो उसकी जगह तिहाड़ में होगी।