फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : कल से शुरू होगी नकल रोकने की ‘परीक्षा’

Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
up board
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, मगर मुख्य विषयों के पेपर अभी शुरू नहीं हुए हैं। इनकी शुरुआत 12 फरवरी से हो रही है। मुख्य परीक्षाओं के शुरू होने के साथ ही नकल रोकने की परीक्षा भी शुरू होगी। नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के मकसद से ही तमाम तरह की कवायदें की जा रही हैं। इनमें आवाज रिकॉर्ड करने वाले सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सचल दल द्वारा छापेमारी अहम है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार को शुरू हो गई थीं। अभी तक संगीत गायन, काष्ठ शिल्प, सिलाई, मनोविज्ञान, तर्क शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, कृषि, संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्यकला, संस्कृत, उर्दू और गुजराती आदि भाषाओं के पेपर हुए हैं।

विज्ञापन

यह भी करीब डेढ़ दर्जन केंद्रों पर ही हुए हैं। 12 फरवरी को हाईस्कूल में हिंदी और प्रारंभिक हिंदी के पेपर हैं, जबकि इंटरमीडिएट में बीमा सिद्धांत एवं पत्र व्यवहार और सामान्य आधारिक विषयों का पेपर है। हिंदी और सामान्य हिंदी का पेपर है।

अब करीब सभी 107 परीक्षा केंद्रों पर पेपर होने शुरू हो जाएंगे। इनमें 14 केंद्र संवेदनशील हैं, जिन पर निकल विहीन परीक्षा संपन्न कराना चुनौती होगा। गौरतलब है कि जिले को परीक्षा के लिहाज से 19 सेक्टरों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में धारा-144 लगा दी गई है। यहां परीक्षार्थी 83787 (हाईस्कूल-43917, इंटरमीडिएट-39870) परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें