केस 3: तीसरी घटना: मथुरा में तैनात दरोगा वीरपाल सिंह की पत्नी सोनम के साथ बृहस्पतिवार को सोहराब डिपो के पास हुई। बदमाशों ने दरोगा की पत्नी को टेंपो में बैठा लिया और गनपॉइंट पर लूट कर ली है। जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस गंभीर नहीं है। नौचंदी पुलिस ने इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज भी नहीं देखी है।
यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस का कारनामा: जिंदा किशोरी को मुर्दा दिखाकर जेल भेजे तीन लोग, एडीजी ने बैठाई जांच
केस 4: सोहराब डिपो से हापुड़ अड्डे तक दरोगा की पत्नी सोनम के सिर पर मौत मंडराती रही। कनपटी पर तमंचा तानकर बदमाश महिला को बार-बार गोली मारने की धमकी देते रहे। सवाल उठता कि आखिर सरेशाम पुलिस कहां थी। बदमाशों ने सरेशाम वारदात को अंजाम दे दिया। इसके बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। पुलिस बदमाशों का पता लगाने की बजाय घटना छिपाने की कोशिश करती रही।
गुरुवार शाम सात बजे ही टेंपो चालक सहित पांच बदमाश सोनम को टेंपो में बैठा लेते हैं और फिर गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट कर आसानी से फरार भी हो जाते हैं। शहर के बीचोंबीच बदमाशों ने यह वारदात कर फिर से पुलिस को खुली चुनौती दी। शुक्रवार को दरोगा की पत्नी थाने पहुंची तो पुलिस घटना को छिपाने में लगी रही। यदि आम लोगों के साथ घटना हो तो पुलिस कितनी गंभीरता दिखाती होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
मीडिया कर्मियों को भी पीड़िता से दूर रखने की कोशिश की गई। हालांकि सोनम ने खुद वारदात के बारे में बताया। महिला ने बताया कि वह शुक्रवार को भी डरी हुई थी। सोहराब गेट डिपो से हापुड़ अड्डे तक मौत सिर पर मंडरा रही थी। वह बार-बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। एक ओर चाकू तो कनपटी पर तमंचा लगा था।
सीट पर बैठने का बताया विवाद
दरोगा की पत्नी ने लूट की तहरीर दी। इसके बावजूद पुलिस घटना को गलत बता रही है। इंस्पेक्टर नौचंदी प्रेमचंद शर्मा का कहना है कि टेंपो में सीट पर बैठने को लेकर विवाद हुआ। सवाल उठता है कि टेंपो में सीट पर बैठने को लेकर विवाद होता तो दरोगा की पत्नी तुरंत शिकायत कर देती। उसे अगले दिन थाने आकर लूट की तहरीर देने की जरूरत क्या थी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/