फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर पर थी अकेली: बिजनौर में बदमाशों ने बंधक बनाकर महिला के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, लूट ले गए लाखों का सामान

Wed, 15 Nov 2023 08:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर

सार

बिजनौर में बदमाशों ने एक थोक व्यापारी के घर में घुसकर डकैती डाली। इतना ही नहीं बदमाशों में व्यापरी की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया और सिगरेट से उसका हाथ भी जला दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगीना देहात थाना क्षेत्र में पेंट एवं हार्डवेयर के थोक व्यापारी के घर में घुसकर पांच बदमाशों ने खूब तांडव मचाया। बदमाशों ने घर में अकेला पाकर व्यापारी की पत्नी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और जलती सिगरेट से भी जला दिया। पीड़िता को बेहोशी की हालत में कमरे में बंद कर बदमाश डकैती डालकर फरार हो गए। इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। एसपी ने पुलिस की तीन टीमों का गठन किया है।

विज्ञापन


नगीना देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी थोक व्यापारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी मां और बच्चों के साथ मंगलवार की शाम दवाई लेने के लिए धामपुर गए थे। घर में उनकी पत्नी अकेली थी। आरोप है कि शाम साढ़े सात बजे हथियारबंद पांच बदमाश पड़ोसी की छत से होते हुए उसके घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने उसकी पत्नी के संग मारपीट करते हुए बंधक बना लिया। एक कपड़े के जरिए नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। कुछ देर बाद होश आया तो महिला को बांध दिया गया, बदमाशों ने सामने बैठकर सिगरेट पी। साथ ही जलती सिगरेट से महिला के हाथ को दाग दिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

इसी दौरान बदमाशों ने घर की अलमारियों के ताले तोड़े, जो ताले नहीं टूट सके उन्हें कटर से काटकर 25 तोला सोने के आभूषण, दो किलो चांदी और करीब डेढ़ लाख रुपये की डकैती डाली। फरार होते वक्त बदमाश एक स्कूटी, एक एलइडी भी लूटकर ले गए। घर में बुधवार की सुबह कोई हलचल होती नहीं देख पड़ोसियों ने व्यापारी को सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने डकैती, दुष्कर्म आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि महिला के हाथ में सिगरेट से जलाए जाने के दो निशान हैं। डकैती और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि समय को लेकर संशय बना हुआ है। व्यापारी के धामपुर चले जाने की सूचना लीक हुई है। इस वारदात में किसी परिचित का ही हाथ हो सकता है। हालांकि अन्य तमाम बिन्दुओं पर जांच चल रही है। तीन टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें