मेरठ के लिसाड़ी गेट के श्याम नगर के रहने वाले एक युवक ने अपनी बहन पर पाकिस्तान से आकर उसकी प्रॉपर्टी में से हिस्सा मांगने का आरोप लगाया है। युवक का आरोप है अज्ञात लोग उसे धमकी भी देकर गए हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के लिसाड़ी गेट के श्याम नगर के रहने वाले आसिम बेग ने अपनी बहन पर पाकिस्तान से आकर प्रॉपर्टी में हिस्सा मांगने का आरोप लगाया है। आसिम ने थाने में शिकायत में बताया कि आठ नबंवर को उसकी बहन शबनम पाकिस्तान से मेरठ आकर रह रही है और प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही है।
विज्ञापन
सोमवार देर रात तीन अज्ञात लोगों ने घर पहुंचकर धमकी दी। लिसाड़ी गेट जितेन्द्र सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।