फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुस्साहस: हाईवे पर 4 मिनट में लूट कर चौकी के सामने से भागे बदमाश, आंखों में मिर्च डाल मुनीम से लूटे थे 18 लाख

Mon, 19 Sep 2022 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मुजफ्फरनगर की बजरंग स्टील के मुनीम और चालक की आंखों में मिर्च डालकर बदमाशों ने मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सिर्फ चार मिनट में लूट की वारदात को अंजाम दे डाला। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की बजरंग स्टील के मुनीम और चालक की आंखों में मिर्च डालकर बदमाशों ने मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सिर्फ चार मिनट में लूट की वारदात को बदमाशों ने चार मिनट में अंजाम दे दिया। पुलिस मानकर चल रही है कि बदमाश सुबह से ही मुनीम का पीछा कर रहे थे और उन्हें बहसूमा में मौका मिला। वारदात के बाद बदमाश रामराज चौकी के सामने से फरार हुए। वहीं पुलिस ने सर्विलांस के साथ मुखबिर तंत्र भी सक्रिय कर दिया है। वहीं दूसरी ओर देर से सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मुनीम और मालिक से नाराजगी भी जताई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मुनीम से उन लोगों की सूची भी जुटा ली है, जहां-जहां से कैश लिया था। यह भी जांच का विषय है कि कहीं ऐसा तो नहीं वहीं से मुखबिरी हुई हो। जिस रास्ते से मुनीम कार से मेरठ पहुंचे और फिर वापस लौट रहे थे वो पूरा रूट पुलिस ने अपनी डायरी में दर्ज कर लिया है। इन मार्गों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। हाईवे परमोड़खुर्द के पास स्कूल में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है। इसी तरफ से बदमाश वारदात को अंजाम देकर भागे थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।

विज्ञापन

रास्ता बताने में उलझे रहे चालक व मुनीम
बहसूमा और रामराज के बीच का इलाका जंगल का है। मुनीम और चालक पुलिस को रास्ते की स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहे थे। पुलिस ने कारोबारी से भी घटना की जानकारी ली। पुलिस को करीब दो घंटे देरी से लूट की घटना के बारे में सूचना दी गई। पुलिस अधिकारियों ने इस पर स्टील कारोबारी और मुनीम से भी नाराजगी जताई। इस पर मुनीम और चालक चुप्पी साधे रहे। वहीं पुलिस इसकी वजह तलाश रही है। वहीं एसपी देहात केशव कुमार ने दावा किया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 

पौड़ी हाईवे (एनएच-119) पर रविवार दोपहर करीब ढाई बजे दो बदमाशों ने मुजफ्फरनगर की बजरंग स्टील कंपनी के मालिक बाल बहादुर के मुनीम राजू शर्मा और ड्राइवर पंकज गुप्ता की आंखों में मिर्च झोंककर 18 लाख रुपये लूट लिए। कार सवार बदमाशों ने पहले ओवरटेक किया और फिर मुनीम की कार का शीशा तमंचे से वार कर तोड़ दिया। पीड़ितों के संभलने से पहले ही मिर्च पाउडर आंखों में उड़ेल रकम लूट ली। 

सुबह दस बजे मुजफ्फरनगर से निकले राजू शर्मा ने पहले खतौली के एक व्यापारी के यहां से पैसे लिए। इसके बाद फलावदा और फिर कंकरखेड़ा गए। मुजफ्फरनगर लौटते समय मेरठ-पौड़ी हाईवे पर सदरपुर-मोडखुर्द के पास लूट हो गई। कांच लगने से मुनीम का हाथ लहूलुहान हो गया। वारदात की सूचना मिलने पर बाल बहादुर ने मुनीम को रामराज के व्यापारी दीपक अग्रवाल उर्फ भोला के पास जाने के लिए कहा। करीब 4:30 बजे बाल बहादुर ने बहसूमा पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी देहात केशव कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। 
 
दो घंटे बाद मिली सूचना
वारदात की सूचना पुलिस को दो घंटे बाद दी गई। इससे तत्काल चेकिंग नहीं हो सकी। जल्द खुलासे के लिए एसओजी को भी लगाया है। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी मेरठ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें