उत्तर प्रदेश के बड़ौत में अधिशासी अभियंता द्वितीय राजेश कुमार ने कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताया जा रहा है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो छह माह पहले का बताया जा रहा है, फिर भी मामला सामने आने पर पुलिस विभाग भी जांच में जुट गया है।
जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम के बिजरौल रोड स्थित डिवीजन द्वितीय पर राजेश कुमार अधिशासी अभियंता के पद पर लगभग पिछले एक वर्ष के कार्यरत हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने जेल मेें बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी से जान का खतरा बताया है।
यह भी पढ़ें: Baghpat: पांच साल से अवैध रूप से बनाए जा रहे थे पटाखे, हादसे के बाद जागे अधिकारी
वायरल वीडियो में वे कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे सुनील राठी से जान का खतरा है। जिस कारण मैं भयभीत हूं और विभागीय कार्यों को करने में असहजता महसूस कर रहा हूं। मैंने एसओ से संपर्क किया और उनसे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
एक्सईएन द्वितीय राजेश कुमार ने बताया कि यह प्रकरण छह माह पुराना है, इस संबंध में कोतवाली में भी शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में समझौता होने के कारण विवाद खत्म हो गया है। अब दोबारा यह वीडियो क्यों वायरल हो रहा है, यह समझ से परे है। कुछ लोग मेरे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।