फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: किसान के घर फिर बोला धावा, बदमाशों ने दिवाली के दिन की थी फायरिंग, दहशत में पूरा परिवार

Thu, 16 Nov 2023 10:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : कई बदमाश घर में घुसे और जेवरात और नकदी लूटकर ले गए। परिवार वालों का कहना है कि दिवाली के दिन फिर से बदमाश घर में आ गए। वहीं, परिजनों की आंख खुलने पर फायरिंग कर भाग निकले।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रोहटा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में बदमाशों ने छह दिन में एक किसान के घर तीन बार धावा बोला है। लगातार बदमाशों के आने से परिवार दहशत में है। एसपी देहात ने पुलिस पिकेट तैनात कराकर रोहटा थाना प्रभारी से पूरे प्रकरण में जवाब मांगा है।

विज्ञापन


मिर्जापुर गांव निवासी मुस्तफा किसान हैं। वे घर में पत्नी जरीना, बेटी और दामाद के साथ रहते हैं। उनका घर और घेर आमने-सामने है। सात दिन पहले वे दरवाजा खोलकर सो रहे थे।

परिवार के मुताबिक, कई बदमाश घर में घुसे और जेवरात और नकदी लूटकर ले गए। परिवार वालों का कहना है कि पुलिस ने कुंडल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। दिवाली के दिन फिर से बदमाश घर में आ गए। परिजनों की आंख खुलने पर फायरिंग कर भाग निकले।

मुस्तफा ने बताया कि मंगलवार रात को तीसरी बार बदमाश घर तक आ गए। जागने पर फायरिंग कर भागे गए। मुस्तफा ने बताया कि वे इस घटना से सदमे में है, पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

पूरे मामले में थाना प्रभारी रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। जिस कारण मामला संदिग्ध लग रहा है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: UP: नाना मिठाई खा लो फिर न जाने कब मिलूं! भाईदूज पर मामा-भांजे की मौत से मचा कोहराम, बहनों को रो रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

एसपी देहात कमलेश बहादुर ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो पिकेट गांव में तैनात की गई है। पूरे प्रकरण में रोहटा थाना प्रभारी से जवाब मांगा गया है।

यह भी पढ़ें: छह दोस्तों की मौत: ट्रक का ब्रेक लगते ही मची चीख-पुकार, छिन गईं खुशियां, शुभम की नौ दिसंबर को होनी थी शादी
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें