फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेड़ी युवकों का उत्पात, महिलाओं से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
नशेड़ी युवकों का उत्पात, महिलाओं से अभद्रता
विज्ञापन

मेरठ। सदर बाजार के चैपल स्ट्रीट में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्रता की और काफी उत्पात मचाया। रहीस के मकान के पास बृहस्पतिवार रात कुछ युवक नशे में गालीगलौज कर रहे थे। काफी समझाने पर भी वह नहीं माने। आरोप है कि युवक रहीस से उलझ गए।
विज्ञापन

उन्होंने कुछ दोस्तों को फोन कर बुला लिया। फिर रहीस के घर पहुंचे और परिवार के लोगों से मारपीट की। रहीस की पत्नी तस्लीमा सहित अन्य महिलाओं से अभद्रता की। आसपास के लोग पहुंचे तो पथराव करते हुए भाग निकले। शुक्रवार सुबह रहीस पत्नी तस्लीमा को लेकर थाने पहुंचे और अशरफ, आसिफ व बीबू को नामजद कर सात युवकों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर देव सिंह रावत ने बताया कि हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें