फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नाबालिग गर्भवती ने एसएसपी से लगाई गुहार, ‘मेरी कोख में पल रहे बच्चे को दिलाओ इंसाफ’  

Sun, 05 Jan 2020 01:30 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ में 16 साल की गर्भवती किशोरी इंसाफ मांगने के लिए शनिवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। बोली, मुझे और मेरी कोख में पलने वाले बच्चे को इंसाफ दिला दो। लड़की ने एक युवक और उसके परिवार पर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने जांच कर आरोपी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी आरोपी युवक के साथ शादी कराने की मांग कर रही है। 
विज्ञापन


यह मामला पल्लवपुरम थानाक्षेत्र की एक किशोरी से जुड़ा हुआ है। किशोरी की एक युवक से दोस्ती हो गई। युवक बहला फुसलाकर किशोरी को ले गया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात की। किशोरी शादी करने का बार-बार दबाव बनाती रही, लेकिन युवक नहीं माना।

पोल के खुलने के डर से युवक उक्त किशोरी को अपने रिश्तेदार के यहां टीपीनगर ले गया। इसकी जानकारी लगने पर किशोरी के परिजन आरोपी युवक के यहां पहुंचे। थाने में शिकायत न देने की शर्त पर आरोपी के परिजनों ने भी शादी कराने का आश्वासन किशोरी के परिजनों को दिया। 

इस बीच शादी तो नहीं हुई, लेकिन उक्त किशोरी गर्भवती हो गई। हालत गंभीर होने की सूचना पर उसके परिजन बेटी को अपने घर ले आए। आरोप है कि युवक और उसके परिजन लड़की व उसकी कोख में पलने वाले बच्चे को मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को किशोरी अपनी मां के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। सारी दास्तां पुलिस को सुनाकर इंसाफ मांगा। एसपी क्राइम रामअर्ज ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने का आश्वासन दिया। पल्लवपुरम थाने में दोनों पक्ष के लोगों को बुलाकर बात करने और फिर कार्रवाई करने की बात कही। 

बच्चे को किसका नाम दूं
पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक और उसके परिजनों पर कार्रवाई कर देंगे। उनको जेल भेज देंगे। जिस पर पीड़िता बोली कि वह जेल चले जाएंगे, लेकिन मुझे समाज में कौन इज्जत देगा। मेरे पेट में पलने वाले बच्चे को किसका नाम दूं। मुझे और मेरे बच्चे को इंसाफ चाहिए। मेरी शादी उस युवक से करा दो। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें