फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री श्रीकांत शर्मा बोले- प्रदेश में दूर करेंगे डॉक्टरों की कमी, तेल के 'खेल' पर कही ये बड़ी बात

Wed, 18 Sep 2019 12:58 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों का हाल जानते उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में डॉक्टरों की कमी है, इसे दूर किया जाएगा। बिल्डिंग तो खड़ी कर दी हैं, मगर स्टाफ की व्यवस्था समेत आगे की कार्य योजना किसी ने नहीं बनाई। तेल के ‘खेल’ प्रकरण पर कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। इसके पीछे जो गिरोह हैं, वे जल्द ही बेनकाब होंगे।

विज्ञापन


मेरठ आए प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा जिला अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मीडिया से मुखातिब हुए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी पर उन्होंने कहा कि यहां तीन साल से आईसीयू की बिल्डिंग बनकर तैयार है, मगर स्टाफ न मिलने के कारण इसे शुरू नहीं किया गया है। यहां 25 चिकित्सक कम हैं, इस कमी को पूरा किया जाएगा। मिलावटी तेल प्रकरण में सवाल करने पर कहा कि तेल के खेल की गूंज लखनऊ तक है। जल्द ही सकारात्मक परिणाम आपके सामने होंगे।

यह भी पढ़ें: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा- बेटियों के कुपोषण की बड़ी वजह परिवार, बदलनी होगी सोच
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम के अभियान जन-जन तक पहुंचाएंगे
प्रभारी मंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। पीएम ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है। पूरा देश उनके जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मना रहा है। स्वच्छता ही सेवा, जल संचय, प्लास्टिक मुक्त भारत, फिट इंडिया आदि पीएम की प्राथमिकता वाले अभियान जन-जन तक पहुंचाए जाने हैं, इसीलिए मेरठ आए हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें