फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नरों ने रोकी मंत्री संजीव बालियान की गाड़ी, समझाने पर भी नहीं हटे तो देना पड़ा नेग

Sun, 23 Feb 2020 07:09 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

किन्नरों ने नेग लेने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की गाड़ी रोक ली। काफी समझाने के बाद भी नहीं हटे तो फिर नेग देना पड़ा।
विज्ञापन
किन्नरों ने रोकी मंत्री की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जिला सहकारी बैंक की वार्षिक सामान्य सभा में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई, जब सभा खत्म होने के बाद कुछ मंगलामुखी केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान से नेग मांगने पहुंच गए। इस दौरान वे मंत्री की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। इसके बाद मंत्री संजीव बालियान ने डीसीबी चेयरमैन की ओर इशारा करते हुए नेग देने को कहा। बाद में चेयर ने उन्हें पैसे दे दिए। फिर उन्होंने मंत्री संजीव बालियान को जाने दिया।   

विज्ञापन


बन गया सूबे का सर्वश्रेष्ठ बैंक

जिला सहकारी बैंक मुजफ्फरनगर एनपीए (नॉन परफार्मिंग एसेट) को 1.28 प्रतिशत कर सूबे का सर्वश्रेष्ठ बैंक बन गया है। पिछले वर्ष के मुकाबले एनपीए 0.14 प्रतिशत कम रहा है। इस बार इसे और कम करने का लक्ष्य है। आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 194 करोड़ का बजट निर्धारित कर 10 करोड़ रुपये लाभ का प्रस्ताव भी पास हुआ। 

शनिवार को भोपा रोड स्थित बैंक्वेट हाल में डीसीबी की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में सचिव अशोक वर्धन पाठक द्वारा प्रस्तुत 2020-21 के अनुमानित 194 करोड़ के बजट का अनुमोदन किया गया। समितियों को दस प्रतिशत लाभांश वितरण का प्रस्ताव भी पारित हुआ। बैंक में 31 मार्च 2019 की समाप्ति पर 7.03 करोड़ का लाभ रहा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मिलती हैं दुआएं, हो अगर ये साथ, डांस में भी देतीं हर किसी को मात, यकीं न हो तो देखें तस्वीरें

विज्ञापन

बैंक सचिव ने बताया कि एनपीए कम और कैपिटल फंड 17.83 प्रतिशत कर मुजफ्फरनगर डीसीबी प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ बैंक बन गया है। अच्छा कार्य करने वाली समितियों के एमडी को सम्मानित किया गया। डीसीबी चेयरमैन सत्यपाल पाल ने बैंक की विकास यात्रा की जानकारी दी। संचालन उप सभापति मुकेश जैन ने किया। 

मंगलामुखियों ने घेरी मंत्रियों की गाड़ी 

डीसीबी की बैठक समाप्त होते ही वहां कई मंगलामुखी पहुंच गए। वे केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेताओं की गाड़ी के आगे खड़े हो गए। काफी समझाने के बाद भी जब वे नहीं हटे, तो डीसीबी चेयरमैन सत्यपाल पाल ने उन्हें रुपये दिए। इसके बाद ही उन्होंने मंत्रियों को जाने दिया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें