पिछले वर्ष 14 फरवरी 2019 को दोनों की सगाई हुई थी, जिसमें पांच लाख नकद व अन्य कीमती सामान दिया गया था। दोनों की शादी के लिए 21 अप्रैल 2019 की तिथि निर्धारित की गई थी। पीड़िता के अनुसार शादी की तिथि के समय उसकी वीआईपी ड्यूटी लग गई, जिसके चलते विवाह तिथि को आगे बढ़ा दिया गया।
ड्यूटी के दौरान ही एक दिन आरोपी ने उसे बहाने से गाजियाबाद के भोपुरा स्थित आवास पर ले गया, जहां आरोपी ने दो बार उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी शादी के लिए दस लाख रुपये नकद और कार की मांग करने लगा। लेनदेन की बात होने के बाद पीड़िता के परिजनों ने दरोगा से बात की, तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया।
महिला दरोगा का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर दरोगा संदीप चौहान ने उसे धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला दरोगा का मेडिकल कराया जा रहा है। मामले की जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।