मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के बृहस्पति भवन में आयोजित संवादात्मक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास के तहत सरकार सभी के साथ है। गरीब और उद्यमी सभी के लिए सरकार संवेदनशील हैं।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था, हम शासक नहीं सेवक है। जीएसटी लागू होने के बाद सभी सांसदों को जन-जन तक लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली। उद्यमी आज इससे सन्तुष्ट हैं। सभी की समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि एक महीने के भीतर ही समस्या का समाधान किया जाएगा। संवाद का मतलब यही है, ताकि समस्याओं से अवगत हो सकें। उन्होंने कहा कि जीएसटी में परिवर्तन पर काम करेंगे।