फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शास्त्री नगर में ऊर्जा राज्यमंत्री ने फहराया पार्टी का ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने शास्त्रीनगर एल ब्लॉक के बूथ संख्या 476 पर पार्टी का ध्वज फहराया। यह कार्यक्रम पूर्व डीएसपी देव करण केन के आवास पर आयोजित किया गया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह ध्वज करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग और तपस्या का प्रतीक है। उन्होंने अंत्योदय के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास, के मंत्र को दोहराया। कहा, पार्टी अंत्योदय और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, देव करण केन, सतपाल सिंह, रामजीवन लाल, पवन बंसल, बृजेश चौधरी, संदीप सिंह, एसपी सिंह, भूषण सिंह, सौरभ केन, मनिंदर लोहिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें