फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर मंत्री क्यों बोले- एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी पर छाए संकट के बादल

Sat, 28 Sep 2019 02:03 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
निरीक्षण करते राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जिले में गुड़ का अवैध कारोबार होने के कारण एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी पर संकट के बादल छाए हुए हैं। गुड़ का अवैध कारोबार होने के कारण सरकार के राजस्व को भी बड़ी हानि पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि गुड़ मंडी को उसका पुराना वैभव वापस दिलाना ही सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि जिले में गुड़ का अवैध कारोबार नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन


एक जनपद-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत नवीन मंडी स्थल पर दो दिवसीय उद्यम समागम एवं एक जनपद एक उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि एक जनपद-एक उत्पाद उत्तर प्रदेश सरकार की रोजगारपरक महत्वाकांक्षी योजना है। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों व गुड़ उत्पादकों के 100 से अधिक स्टालों को लगाया गया है। ओडीओपी योजना के अंतर्गत जनपद से गुड़ को चयनित किया गया है। जनपद के गुड़ व्यापारियों व कोल्हू संचालकों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। डीएम और सिटी मजिस्ट्रेट योजना बनाकर अवैध गुड़ कारोबारियों पर अंकुश लगाएं।

यह भी पढ़ें: इमरजेंसी के बाहर मरीज को पड़ा देख भड़के मंत्री, डॉक्टर को लगाई फटकार, दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस दौरान गुड़ उद्योग से संबंधित एक पत्रिका का विमोचन भी हुआ। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि गुड़ को सरकार ने अपनी योजना में शामिल कर गांव के आदमी को सीधे जोड़ लिया है। 

इस मौके पर सीडीओ आलोक यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, गुड़ मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल, मंत्री श्याम सिंह सैनी, विपुल भटनागर, भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य जगदीश पांचाल, अरूण खंडेलवाल, लखनऊ से आए वैज्ञानिक, उपायुक्त उद्योग परहंस मौर्य सहित जिलास्तरीय अधिकारी, किसान व उद्यमी मौजूद रहे। संचालन सुचित्रा सैनी ने किया।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें