मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आने वाले समय में हम रोजगार के अवसर बढ़ाएंगे। किसानों की आमदनी दुगनी करने के प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीण किसानों को जोड़ने के लिए मैं यहां आया हूं। किसान की अपनी एक मान्यता है वह कई चीजों से निकल नहीं पाते हैं। यदि कृषि आधारित पशु को किसान के साथ जोड़ दिया जाए तो किसान की आमदनी बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें: मेरठ के सीसीएसयू में छात्रों के बाद अब बिजनौर में मंत्री के स्वागत को लेकर भिड़े भाजपा कार्यकर्ता
केंद्रीय मंत्री डा. संजीव बालियान ने भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गिरिराज ने साफ-साफ कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए ऐसे मॉडल विकसित करने होंगे।
गोष्ठी में कृषि विवि के कुलपति डा. आरके मित्तल, संस्थान के निदेशक डा. आजाद सिंह पंवार, जिला सहकारी बैंक के चेयरमेन मनिंदर पाल सिंह, पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह, प्रधान जितेंद्र सिंह, कुलदीप त्यागी, अशोक सिरोही आदि मौजूद रहे।
मंत्री की परीक्षा में वैज्ञानिक नहीं दे पाए सवालों के जवाब
मंत्री गिरिराज ने सबसे पहले किसानों से सवाल पूछे और उनकी आय के बारे में जानकारी ली इसके बाद उन्होंने किसानों की आय 2 लाख करने को लेकर वैज्ञानिकों से बातचीत की। वैज्ञानिक मंत्री के सवालों का सीधे-सीधे जवाब नहीं दे पाए।
इसके बाद मंत्री ने कहा कि किसानों के लिए ऐसा मॉडल तैयार किया जाए उनकी आए दोगुनी हो जाए मीटिंग के दौरान मंत्री साफ कहा कि जैसे किसानों ने जानकारी दिया। वैज्ञानिक भी टू द प्वाइंट उसी तरह से जानकारी दें।