इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की हुई। भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे से हाथापाई करते हुए गाली-गलौज पर उतर आए। इस सारे प्रकरण को मंच पर मौजूद मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी देख रहे थे।
बताया गया कि भिड़ने वालों में जिला पंचायत अध्य्क्ष साकेन्द्र चौधरी,पूर्व सांसद भारतेंद्र और सदर विधायक सुचि के पति ऐश्वर्य चौधरी हैं। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं से बात की और उन्हें समाझाकर शांत किया। तब जाकर माहौल शांत हुआ।