फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident in Meerut: हाईवे पर दर्दनाक हादसा, मिनी बस चालक की मौके पर मौत, दो लोग घायल

Fri, 24 Jun 2022 11:50 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में मिनी बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
हाईवे पर दर्दनाक हादसा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।

विज्ञापन


ऐसे हुआ हादसा
पल्लवपुरम फेज-1 के सामने दिल्ली की ओर से आ रही मिनी बस के पहिए में पिंचर हो गया। वहीं पहिया बदलने के दौरान एक कैंटर ने बस में टक्कर मार दी। जिस कारण चालक की मौत हो गई और हादसे में दो लोग घायल हो गए।

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी चालक रविंद्र मिनी बस में सवारी को लेकर हरिद्वार जा रहा था। पल्लवपुरम फेज-1 के सामने पहुंचते ही बस में पिंचर हो गया। जिसके बाद चालक पहिया बदलने लगा। उसके साथ दो सवारी भी खड़ी थी। इस दौरान एक कैंटर ने मिनी बस में टक्कर मार दी, जिस कारण चालक रविंद्र की मौके पर ही मौत हो गई और दिल्ली निवासी विपिन, बच्चू घायल हो गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: गुरमीत राम रहीम के आश्रम पर पसरा सन्नाटा, हर गेट पर पुलिस तैनात, श्रद्धालुओं ने मानी बाबा की ये बात
विज्ञापन


वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मिनी बस के अंदर दिल्ली के रोहिनी की रहने वाली महिला विमला का पूरा परिवार था। बताया गया कि मिनी बस में 25 लोग सवार होकर हरिद्वार यात्रा के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद दूसरी मिनी बस बुलाई गई और सभी सवारी को उसमें बैठाकर रवाना किया गया। पुलिस ने मृतक चालक के परिवार को फोन पर जानकारी दे दी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें