डेरी पर भी चार रुपये तक महंगा हुआ दूध
डेरी संचालकों ने फुल क्रीम दूध की कीमत 58 रुपये से 62 रुपये तक कर दिया है। दीपक ने बताया कि शहर के विभिन्न डेरियों में दूध 54 से 58 तक मिल रहा था। अब दूध का रेट 58 से 62 रुपये के बीच हो गया है।
75 हजार लीटर दूध की आपूर्ति करती हैं दोनों कंपनी
अमूल और कैलाश डेयरी शहर में रोजाना करीब 75 हजार लीटर दूध रोजाना आपूर्ति करती है। अमूल के एरिया इंचार्ज नितेश तोमर ने बताया कि अमूल शहर में रोजाना करीब 60 हजार लीटर दूध की बिक्री करता है। वहीं कैलाश डेयरी संचालक बिजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कैलाश डेयरी से रोजाना करीब 15 हजार लीटर दूध की बिक्री होती है। दोनों डेयरी से करीब 75 हजार लीटर दूध की आपूर्ति होती है। दो रुपये प्रति लीटर वृद्धि होने से डेढ़ लाख रुपये प्रतिदिन का बोझ लोगों की जेब पर पड़ेगा।
सात माह में दूध के भाव पहले दो रुपये अब फिर 2 रुपये बढ़ा है। इसका सीधा असर रसोई पर पड़ रहा है। - शालिनी अग्रवाल, निवासी देवीनगर
सभी खाद्य पदार्थों के रेट बढ़ गए हैं। अब कंपनियों के साथ दूधिया और छोटी डेयरियों ने भी दूध के रेट बढ़ा दिए हैं। -मेघा बंसल, निवासी सरस्वती लोक
कमाई बढ़ी नहीं और महंगाई बढ़ती जा रही है। बच्चे बड़े हो रहे हैं, ऐसे में पढ़ाई का खर्च भी बढ़ रहा है। - नेहा गोयल निवासी गांधीनगर
दिन की शुरुआत दूध और चाय के साथ होती है। दूध का रेट बढ़ाना गलत है। महंगाई पहले ही कमर तोड़ रही है। -रेनू सिंघल, गृहणी