फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेधावी विद्यार्थी और शिक्षकों का सम्मान

Mon, 18 May 2026 09:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव मुल्हेडा स्थित संत केशव इंटर कॉलेज में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है और छात्र-छात्राओं को निरंतर मेहनत कर अपने लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलती है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर जगत सिंह, ठाकुर पूरण सिंह, रालोद जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख मनोज चौहान, रविभारत चिकारा, कुलदीप सोम प्रधान और राजीव जैन मौजूद रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें