फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: तालाब ओवरफ्लो होने से ग्रामीणों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। सरसवा गांव के माजरा बंशीपुरा में तालाब की सफाई न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीण रामशरण, अशोक, सुरेश, विनोद, दिनेश, जिले, मनोज , मोनू आदि ने बताया कि गांव का सारा गंदा पानी इसी तालाब में आता है।
विज्ञापन

समय पर सफाई न होने के कारण तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के घरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। ग्रामीणों ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही तालाब की सफाई और स्थायी समाधान नहीं किया गया तो वे मजबूर होकर बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें