फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आतिशबाजी कर रहे युवकों को रोकना पड़ा भारी, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 04:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के लिसाड़ीगेट में आतिशबाजी युवकों को रोकना पुलिस को भारी पड़ गया। युवकों ने पुलिस से हाथापाई कर डाली। मामले में पुलिस ने 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ीगेट में शब ए बारात पर आतिशबाजी कर रहे लोगों को रोकना पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। आतिशबाजी कर रहे युवकों ने पुलिसकर्मियों को हाथापाई कर मारपीट कर दी। सूचना पर भारी तादाद में लिसाड़ी गेट थाने का फोर्स मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। चार बाइक थाने ले आए। हेड कांस्टेबल संजय की तरफ से 15 लोगों के खिलाफ अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रविवार देर रात इस्लामाबाद में कुछ युव क आतिशबाजी कर हुड़दंग मचा रहे थे। पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही इस्लामाबाद पहुंचे और आतिशबाजी कर रहे युवकों को रोकना चाहा, लेकिन आतिशबाजी कर रहे युवक पुलिस से उलझ गए और दोनों पुलिसकर्मियों से हाथापाई शुरू कर दी।

पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारी तो आरोपियों में पुलिस कर्मियों से हाथापाई कर दी और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया। 

सूचना पर इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ पहुंचकर पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर रहे एक युवक को पकड़ लिया, जबकि मौके से चार बाइके को सीज कर थाने ले आए। उधर ,सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि हेड कांस्टेबल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की रही है। आरोपियों की तलाश में दबिश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें