फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: हस्तिनापुर में युवक की हत्या, परिजनों ने शव सड़क पर रखकर लगाया जाम, उठाई ये मांग

Wed, 08 May 2024 04:12 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/ हस्तिनापुर

सार

मेरठ के हस्तिनापुर में सतीश(32) पुत्र अशोक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के हस्तिनापुर में मंगलवार को थाना क्षेत्र के गांव सराय खादर में सतीश(32) पुत्र अशोक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर पुलिस कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की तो परिजनों ने बुधवार को थाने के सामने जाम लगा दिया।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह को सतीश पुत्र अशोक 8:00 बजे घर से  खेत पर पानी देने के लिए गया था। जब दोपहर बाद तक वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके दो बेटे कार्तिक(10) और अंकुश(12) खेत पर पहुंचे जहां पर सतीश उन्हें अचेत अवस्था में पड़ा मिला, जिसके बाद उन्होंने सूचना परिजनों को दी।

परिजन उसे तुरंत चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बुधवार की दोपहर को जब शव पोस्टमार्टम के बाद वापस आया तो परिजनों ने थाने के सामने रखकर हंगामा किया और आरोपियों पर उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
परिजन आरोपियों के खिलाफ नाम दर्ज मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं, जबकि थाना पुलिस मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

वहीं परिजनों का कहना है कि जहां पर सतीश की हत्या की गई वहां पर बिजली के तार खंबा मौजूद नहीं है, जबकि उसकी मौत करंट से हुई है। फिलहाल परिजनों ने शव को रखकर जाम लगाया हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें