उसने कहा कि वह होटल के कमरे में बैठा है। अगर आखिरी बार मिलना है तो आ जाओ, मैं जान देने जा रहा हूं। थोड़ी ही देर बाद उसके परिजन वहां पहुंचे। उन्होंने गेट खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन गेट नहीं खुला। तब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, अंदर पंखे पर अरुण लटका हुआ था। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।
जेब से मिला सुसाइड नोट
मृतक के पास सुसाइड नोट मिला है। इसमें लिखा है कि 11 मार्च 2016 को नयागांव रामराज निवासी अरविंद और भारती नाम की महिला ने जेवरी निवासी युवती को अरुण से शादी करने के लिए मिलवाया था। इसके बाद उन्होंने अरुण और युवती का अश्लील वीडियो बना लिया था।
इसके बाद शादी का झांसा देते रहे और बाद में वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये ऐंठते रहे। छह साल में तीनों ने अरुण से करीब 3.67 लाख रुपये वसूल लिए। अब वह अधिक रकम की मांग करने लगे थे। इसलिए यह कदम उठाया।