आयशा और डॉ. अखलाक की सीडीआर खंगाल रही पुलिस
डॉ. अखलाक की गिरफ्तारी से पहले उसकी पत्नी आयशा नूरी ने अपने भाई अशरफ की जान का खतरा बताया था। आयशा ने प्रयागराज में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान प्रदेश सरकार के एक मंत्री पर भी गंभीर आरोप लगाए थे।
अब सीसीटीवी फुटेज मिलने पर प्रयागराज पुलिस आयशा और डॉ. अखलाक की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवा रही है। एसटीएफ को आशंका है कि अतीक अहमद और अशरफ जेल में रहकर आयशा नूरी और बहनोई डाक्टर अखलाक से फोन पर बात करते थे।
शाइस्ता की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
हत्याकांड में आरोपी शाइस्ता की अग्रिम जमानत अर्जी पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। शाइस्ता की अर्जी पर अब छह अप्रैल को सुनवाई होगी। सोमवार को शाइस्ता की तरफ से नए अधिवक्ता का वकालतनामा दाखिल हुआ। उस पर आपत्ति के लिए कोर्ट ने समय देते हुए छह अप्रैल की तिथि तय कर दी।