एक युवक पिता की डांट से क्षुब्ध होकर अपनी ननिहाल चला गया और फिर वहां फांसी लगाकर जान दे दी। जानिए क्या है पूरा मामला।
घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की है। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर ग्राम खड़खड़ी अपनी ननिहाल चला आया। यहां युवक ने नलकूप स्थित पेड़ पर फांसी लगा ली। मंगलवार सुबह दौड़ने गये युवकों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं, पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव सिंधावली निवासी सतेंद्र 22 पुत्र धमेंद्र परतापुर थाना क्षेत्र में किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सतेंद्र कभी अपने गांव में तो कभी गांव खड़खड़ी स्थित अपनी ननिहाल में पहुंच जाता था। पुलिस के अनुसार सतेंद्र के पिता ने बताया कि वह नशे का आदि था।
पढ़ें : यूपी: किसान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने बताई वजह
सोमवार को सतेंद्र ड्यूटी समाप्त कर अपने मामा के यहां जाने लगा। तभी रास्ते में सतेंद्र के पिता ने उसे डांट दिया। साथ नशा न करने की हिदायत दी। सतेंद्र इस बीच खड़खड़ी के लिये चल दिया। लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। सतेंद्र के मामा ने सोचा कि वह अपने गांव चला गया होगा। मंगलवार सुबहखड़खड़ी निवासी युवक दौड़ते हुए खड़खड़ी कौल संपर्क मार्ग पर पहुंचे। तभी कुंवरपाल के नलकूप पर उन्होंने युवक का शव फांसी पर लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरा।
पुलिस ने मोबाइल के आधार पर मृतक के मामा और पिता को मामले की जानकारी दी। इस बीच सतेंद्र के परिजन भी मौके पर पहुंच गये। परिजनों ने इस मामले में कार्रवाई से इंकार किया। वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खरखौदा इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी का कहना है कि परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदि था। पिता की डांट से क्षुब्ध होकर वह फांसी पर झूल गया होगा। पीएम रिपोर्ट आने पर सही जानकारी हो पाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/