क्राइम कंट्रोल के साथ पुलिस आने वाले समय में तकनीक और जांच क्षमता में और भी सशक्त होगी। डीजीपी ओपी सिंह ने दावा किया कि पिछले छह माह के उनके कार्यकाल में अपराध का ग्राफ काफी घटा है। इसका असर वेस्ट यूपी में दिख रहा है। वह सदर थाने में 10 मई 1857 की क्रांति के नायक अमर शहीद कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पढ़ें : डीजीपी से मिलने से रोका, जमकर बखेड़ा, पीड़ित महिला ने दी आत्मदाह की चेतावनी
डीजीपी ने कहा कि अपराध और आतंकी गतिविधियों में लिप्त लोगों के अलावा पुलिस भर्ती में गड़बड़ी करने वाले गैंगों का पर्दाफाश हुआ है। दो माह में मोदीनगर में फोरेंसिक साइंस लैब खुलने जा रही है। वाराणसी लैब में डीएनए जांच मशीन स्थापित कर दी गई है। वाराणसी लैब में डीएनए जांच मशीन स्थापित कर दी गई है। उन्होंने शहीद कोतवाल धन सिंह के बलिदान को पुलिस विभाग का गौरव बताया। उन्होंने कहा कि इतिहास को दोबारा से जिंदा करने की जरूरत है। सरकार ने दिल्ली में नेशनल पुलिस म्यूजियम का निर्माण कराने की बात कही है। इस संबंध में रविवार को दिल्ली में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में उन्होंने शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है।
शहीद धन सिंह कोतवाल का इतिहास यूपी पुलिस की परीक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल होगा
डीजीपी के अनुसार शहीद धन सिंह कोतवाल के इतिहास को यूपी पुलिस की परीक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसके लिए शहीद धन सिंह कोतवाल पर रिसर्च करने वाले डॉ. सुशील भाटी ने बारीकी से जानकारी साझा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग का गौरवशाली इतिहास है। सभी पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए। शपथ लेनी चाहिए कि इस वर्दी के साथ कोई गलत काम नहीं करेंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/